बैरसिया :- बैरसिया इलाके में एक किशोर को तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

मंदिर से घर लौटते समय हुआ था हादसा, पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन के मुताबिक अर्जुनखेड़ी में रहने वाला 12 वर्षीय पीयूष कुशवाहा स्कूली छात्र था। बीती 8 मई को वह मंदिर से पैदल अपने घर लौट रहा था, तभी पीछे से आए लोडिंग ऑटो ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस और उसके परिजनों ने मासूम को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। इलाज के दौरान शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया। 





Post a Comment

Previous Post Next Post